{"_id":"629b3be719968e029609db38","slug":"police-personnel-attacked-three-people-nominated-kashipur-news-hld4647875176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर हमला, तीन लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों पर हमला, तीन लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए एक युवती और उसके साथी ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में एक सिपाही को चोटें आईं हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार शाम बांसफोड़ान चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस टीम के साथ महेशपुरा पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार युवक और युवती को रोका। रजिस्ट्रेशन आदि मांगने पर दोनों खुद को वकील का बेटा और बेटी बताकर अभद्रता करने लगे। युवक फोन पर बात करने के बहाने आगे खिसक गया, जबकि युवती बाइक पर बैठी रही। आरोप है कि उसने पुलिस के साथ अभद्रता की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए उनकी वीडियो बनाने लगा। युवक के पास न बाइक चालक के कागज थे और न ही हेलमेट था। चालान काटने पर वह अभद्रता करने लगे। पुलिस टीम ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को सूचना दी। इस पर कोतवाली से पेट्रोल कार नंबर दो मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पीपलकलां, अमरोहा निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान खुशाल और स्तुति ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया और भाग गए। हमले में सिपाही गोविंद प्रसाद की गर्दन और नाक पर चोट लग गई। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गौरव का चालान कर दिया है, जबकि खुशाल और स्तुति की तलाश जारी है।