{"_id":"65c15b571fcaeb12ee09ea53","slug":"police-of-udham-singh-nagar-on-alert-mode-before-the-presentation-of-ucc-bill-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108027-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी के विरोध को देखते हुए अलर्ट पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी के विरोध को देखते हुए अलर्ट पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
Tue, 06 Feb 2024 02:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
विधानसभा में UCC विधेयक पेश कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच बिल पेश किया। ऐसे में ऊधमसिंह नगर में सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर के पुलिस कार्यालय से रवाना होता वज्र वाहन। संवाद
विस्तार
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद छह फरवरी को सरकार इसे विधानसभा के पटल पर रखने जा रही है। यूसीसी के विरोध की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस सतर्क हो गई है। संवेदनशील 12 थानों को अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विधानसभा में रखे जा रहे यूसीसी बिल को लेकर पुलिस ने एहतियातन सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिले के 17 में से 12 थाना क्षेत्रों में संवेदनशील जगहों पर चौकसी बरती जा रही है। पांच कंपनी पीएसी के साथ ही आरटीसी, फायरिंग स्क्वायड, वज्र वाहन को अलर्ट रखा गया है। पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय से कर्मियों को थानों में भेजा गया है। पुलिस कार्यालय से सीसीटीवी के जरिये भी संवेदनशील जगहों पर नजर रखी जा रही है।
ये पढ़ें- Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी के विरोध को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस अलर्ट, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

यूसीसी को लागू करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं। जिले में सुरक्षात्मक आकलन कर लिया गया है। जिले में संवेदनशील इलाकों, मिक्स आबादी क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 12 थानों में पुलिसकर्मियों के रात्रि पास निरस्त कर बैरक में ही निवास करने को कहा गया है। हम रेडी टू मूव की स्थिति में रहेंगे। अगर कोई खुरापात या अराजकता करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी