{"_id":"846a6298180f873db0bf13aad8d82f5c","slug":"police-inspect-the-scene-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एएसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों द्वारा की गई सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर निरंतर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
एएसपी टीडी वैला ने अधीनस्थ अफसरों के साथ सोमवार को ग्राम रतनपुरा-नबाबगंज स्थित शहीद बलजीत सिंह चेक पोस्ट के पास घटनास्थल का मुआयना कर कई लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने रतनपुरा बैरियर पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं और कोशिश है कि जल्द ही उनको गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जा सके। इस दौरान एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय, सीओ बाजपुर राजीव मोहन, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा के अलावा एसओजी टीम के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन