फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police have no place to stay, outposts are running in Dharamshala-SDM residence

Udham Singh Nagar News: पुलिस के पास ठिकाना नहीं, धर्मशाला-एसडीएम आवास में चल रहीं चौकियां

Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police have no place to stay, outposts are running in Dharamshala-SDM residence
रुद्रपुर। सेवा, सुरक्षा और समर्पण। इस भाव से काम करने वाली पुलिस पर जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने का दबाव रहता है लेकिन उनकी सुविधाओं के बारे में कोई नहीं सोचता। ऊधम सिंह नगर को देख लीजिए। रुद्रपुर से लेकर गदरपुर व काशीपुर तक पुलिस चौकियां धर्मशाला, पुराने एसडीएम आवास और तहसील के भवनों पर चल रही हैं। राहत ये है कि इन्हें किराया नहीं चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 48 चौकी-कोतवाली हैं। इसमें कुछ की हालत चिंताजनक है। गदरपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली सकैनिया रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सालों से मंदिर की धर्मशाला में चल रही है। आईटीआई की पैगा रिपोर्टिंग चौकी राजस्व विभाग की जमीन पर है। कुंडा थाने के अंदर आने वाली सूर्या रिपोर्टिंग पुलिस चौकी 2000 से सूर्या फैक्टरी के दिए भवन में है।
विज्ञापन

जसपुर थाने की नादेही पुलिस चौकी नादेही चीनी मील के दिए भवन में चल रही है। काशीपुर की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी 2008 से तहसील के भवन में चल रही। नानकमत्ता की प्रतापपुर पुलिस चौकी 2013 से सिचाई विभाग के भवन में चल रही है। ट्रांजिट कैंप कोतवाली के पास अपनी जमीन है, लेकिन आज तक भवन नहीं बना। यह भी सरकारी भूमि पर है। जिसकी डीपीआर पीएचक्यू को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजूल की भूमि पर है कोतवाली
रुद्रपुर कोतवाली 1956 से नजूल की भूमि पर। इसी कोतवाली के अंदर आने वाली आदर्श कॉलोनी व बाजार चौकी भी नजूल की जमीन पर हैं। इधर, ट्रांजिट कैंप थाने के अंदर आने वाली आवास विकास चौकी भी कई वर्षों से नजूल की भूमि पर ही है।


मैंने पुलिस वेलफेयर को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें पता चला था कि कुछ चौकी-कोतवाली के पास अपनी जमीन नहीं है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियाें के कुछ नए आवास बने हैं कई और आवास के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। जल्द व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा।
-अजय गणपति, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed