फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police caught the person who made indecent comments on Indian Idol fame Farmani Naaz

Farmani Naaz: यूट्यूब सिंगर पर अभद्र टिप्पणी...युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो एडिट कर किया अपलोड; अब मांगी माफी

Thu, 02 May 2024 07:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 07:25 PM IST
सार

यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज के वीडियो एडिट कर गालीगलौच कर इंस्टाग्राम में अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। फहमानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने माफी मांगने के साथ ही फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट कर दिया। 

 

विज्ञापन
Police caught the person who made indecent comments on Indian Idol fame Farmani Naaz
यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन आइडल फेम और यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज के वीडियो एडिट कर गालीगलौच कर इंस्टाग्राम में अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। फहमानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने माफी मांगने के साथ ही फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट कर दिया। जिस पर पुलिस ने उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

दरअसल मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज, संगीतकार राहुल कुमार के साथ कोतवाली पहुंची थी। फरमानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि रुद्रपुर के एक युवक ने इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बना रखी है। यह युवक उसके वीडियो को एडिट करता है और उसमें उनके लिए गालीगलौच व घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर अपलोड करता है। कई बार कहने के बावजूद यह युवक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी उनकी छवि को सोशल मीडिया पर खराब कर रहा है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेड़ा निवासी अमन को रंपुरा चौकी में बिठा दिया। युवक अपने पिता की हेयर ड्रेसर की दुकान में सहयोग करता है। पुलिस चौकी में पहुंचकर युवक के होश ठिकाने आ गए और उसने फरमानी से माफी मांगी। यही नहीं भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का भरोसा देते हुए माफीनामे का वीडियो जारी किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Board Result: दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर...सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने फरमानी के समक्ष गलती पर माफी मांगी और सोशल मीडिया में भविष्य में फरमानी या किसी अन्य के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही। फरमानी ने उसे माफ कर दिया और उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed