{"_id":"66337c738483f20f37049cab","slug":"haldwani-news-student-who-failed-in-high-school-dies-after-consuming-poison-in-haldwani-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board Result: दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर...सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Board Result: दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर...सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत
Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
सार
Haldwani News: बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- CRIME: उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, श्रीलंका के हैकर की करतूत; अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।