{"_id":"651fd81d025c48ba090a5783","slug":"police-arrested-three-people-while-revealing-the-theft-in-the-house-in-kashipur-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"kashipur News: घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे ऐसा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kashipur News: घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे ऐसा काम
Fri, 06 Oct 2023 03:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 06 Oct 2023 03:26 PM IST
सार
काशीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को एक तमंचा व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को एक तमंचा व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तीन टावर के पास मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहसिक के घर से 29-30 सितंबर की रात चोरी हो गई थी। पुलिस ने चार अक्तूबर को केस दर्ज कर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ विधायक निवासी आर्य नगर, बंटी सैनी उर्फ लगंड़ा निवासी बड़े गुरुद्वारे के पास कटोराताल व मोहम्मद रब्बानी निवासी ग्राम कुंडा बताया।
विज्ञापन
उक्त तीनों ने मोहल्ला अल्ली खां की चोरी की घटना भी कबूल की है। उन्होंने बताया कि राकेश उर्फ विधायक का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में चार केस दर्ज हैं। पुलिस राकेश के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करेगी। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी किया सामान बरामद किया है।
विज्ञापन