फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the perpetrator escaped from custody

पुलिस कस्टडी से फरार मुजरिम दबोचा

Sun, 31 Jan 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन

दो साल पहले हल्द्वानी अस्पताल में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के मुजरिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट मुजरिम को आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है। उसके कब्जे से पिस्टल, ग्रेनेड और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। बड़ी उपलब्धि पर खुश होकर डीआईजी ने टीम को 5 हजार और एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


 शनिवार को अपने दफ्तर में पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बीते 12 अगस्त 2013 को कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में गुरमीत सिंह निवासी ग्राम गणेशपुर ने अपने साथी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी निवासी ग्राम कलियावाला के साथ मिलकर अपने दफ्तर में बैठे आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार रहेजा निवासी ग्राम करनपुर की 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हल्द्वानी जेल भेज दिया था। बीते 26 दिसंबर 2013 को गुरमीत बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती हुआ था। छह दिन बाद 31 दिसंबर 13 को अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसका मुकदमा हल्द्वानी थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत से जान का खतरा बताने पर मृतक राजकुमार के भाई संजीव कुमार को सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस कर्मी मुहैया कराया गया था। 28 अगस्त 2015 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश यूएसनगर गुरमीत और लक्खी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। लक्खी सजा काट रहा है, जबकि अभियुक्त गुरमीत की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किए थे। बीते दिनों काशीपुर में हुए जनता दरबार में संजीव ने गुरमीत से खुद को और परिवार की जान का खतरा बताया था। गुरमीत के अपने घर में आने-जाने की सूचनाएं मिल रही थी।

बीते शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर कुंडा पुलिस ने ग्राम भरतपुर से गणेशपुर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया पर गुरमीत सिंह को बाइक संख्या यूपी20एएन 7247 के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से मेड इन चेकोस्लाविया का 32 बोर का पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, लीवर और पिन लगा ग्रेनेड, 7 सेफ्टी फ्यूज, पीएनबी का एटीएम कार्ड, मोबाइल और राजस्थान से मंगल सिंह के नाम से बनाया गया आधार कार्ड बरामद किया गया।


पूछताछ में गुरमीत ने बताया कि वह अस्पताल से भागकर वह राजस्थान चला गया और अलग-अलग जगहों पर रहकर मजदूरी करता रहा। फिरोजपुर पंजाब में भी वह कुछ समय रहा। गुरमीत के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम को पुरस्कार के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इस मौके पर एएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed