फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the accused of murder of a worker in sitarganj

श्रमिक की हत्या का मामला: आरोपी निर्माणाधीन कंपनी के गार्डरूम में छिपा मिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 11:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

सितारगंज के ग्राम लौका में मुर्गी फार्म में काम करने वाले श्रमिक की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने हत्यारोपी को सिडकुल में निर्माणाधीन कंपनी के गार्डरूम से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल सीमेंट के पत्थर को भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested the accused of murder of a worker in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज के ग्राम लौका में मुर्गी फार्म में काम करने वाले श्रमिक की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने हत्यारोपी को सिडकुल में निर्माणाधीन कंपनी के गार्डरूम से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल सीमेंट के पत्थर को भी बरामद कर लिया।

बुधवार को सितारगंज कोतवाली में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि नौकरी से निकाले जाने के नाराज मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी सुमन कुमार मन ही मन लालता से रंजिश रखने लगा था। 29 जुलाई की रात को वह लालता प्रसाद के साथ मुर्गी फार्म में बने कमरे में ही सोया था। इसी बीच मौका पाकर उसने सीलन से पत्थर की तरह ठोस हुए सीमेंट से कई वार कर लालता का सिर बुरी तरह कुचल दिया। हत्यारोपी को सिडकुल सितारगंज में निर्माणाधीन प्लास्टिक की फैक्टरी के गार्डरूम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: गजब...शासन से फोन आया और सिर्फ चार घंटे में बदल गए नियम, इस आदेश पर लगी रोक; जानिए पूरा मामला ?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को एक हजार रुपये पुरस्कार
एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एक हजार रुपये की पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई कविंद्र शर्मा, एसआई जगदीश चंद्र तिवारी, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुरेंद्र प्रताप सिंह, एएसआई राकेश सिंह रौकली, सुरेंद्र सिंह दानू आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed