फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ban on the order to relieve Mandi Secretary Vijay from the post of Chief Executive Officer in rudrapur

Uttarakhand: गजब...शासन से फोन आया और सिर्फ चार घंटे में बदल गए नियम, इस आदेश पर लगी रोक; जानिए पूरा मामला ?

Thu, 01 Aug 2024 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Aug 2024 11:32 AM IST
सार

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने कृषि उत्पादन मंडी समिति निरंजनपुर देहरादून के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश को चार घंटे में रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Ban on the order to relieve Mandi Secretary Vijay from the post of Chief Executive Officer in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने कृषि उत्पादन मंडी समिति निरंजनपुर देहरादून के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश को चार घंटे में रद्द कर दिया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने विजय प्रसाद की तैनाती निरंजनपुर मंडी समिति में यथावत रखने के आदेश जारी किए हैं। चार घंटे के भीतर बदले आदेश को लेकर चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शासन ने मंडी समिति निरंजनपुर देहरादून के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी पद पर प्रतिनियुक्ति में तैनाती के आदेश जारी किए गए थे। अचानक मुख्य कार्याधिकारी के पद पर थपलियाल की प्रतिनियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इधर, प्रबंध निदेशक बीएस चलाल ने बताया कि विजय प्रसाद को सचिव पद पर यथावत बने रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले में सिर्फ यही जानकारी उनके पास है। सूत्र बताते हैं कि प्रबंध निदेशक बीएस चलाल के पास शासन से फोन आया था। उन्होंने आदेश वापस लेने को कहा था। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- बारिश के बाद तबाही का मंजर: नदी-नाले उफान पर...45 घरों में घुसा गंदा पानी, बच्चे समेत चार बहे; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस लॉबी ने विजय प्रसाद की नियुक्ति का किया था विरोध
सूत्रों के अनुसार यह पद डीएम या एडीएम के पास रहता है। या फिर ये पद आईएएस, आईएफएस या सीनियर पीसीएस को दिया जाता है। थपलियाल की प्रतिनियुक्ति पर पीसीएस लॉबी ने विरोध शुरू कर दिया था। मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक बीएस चलाल ने 30 जुलाई 2024 को मंडी बोर्ड अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद विजय प्रसाद को अनापत्ति देने के आदेश जारी किए थे। विजय की जगह सचिव पद पर दायित्वों के निर्वहन के लिए मंडी पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार को अधिकृत कर दिया गया था, लेकिन 30 जुलाई 2024 की शाम सिर्फ चार घंटे के भीतर आदेश वापस हो गया। बुधवार को मंडी के प्रबंध निदेशक ने 30 जुलाई 2024 के आदेश को वापस ले लिया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि विजय प्रसाद को मंडी समिति निरंजनपुर में सचिव पद पर यथावत बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed