फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the accused of child theft in rudrapur

Rudrapur: बहन शोर नहीं मचाती तो मासूम के साथ हो सकती थी अनहोनी, सड़क पर फेंकने पर बच्ची को आई चोट; जानें मामला

Wed, 22 May 2024 07:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 May 2024 07:24 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक बड़ी बहन ने सूझबूझ से मासूम के साथ होने वाली अनहोनी टल गई। बैग बेचने के बहाने घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची को ले जाते देख बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। जिसके बाद बच्ची की मां और स्थानीय लोगों ने फेरी वाले को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police arrested the accused of child theft in rudrapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में बड़ी बहन ने सूझबूझ से मासूम के साथ होने वाली अनहोनी टल गई। बैग बेचने के बहाने घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची को ले जाते देख बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। जिसके बाद बच्ची की मां और स्थानीय लोगों ने फेरी वाले को पकड़कर उसके मंसूबाें पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई है। आरोपी बच्ची को कहां ले जा रहा था, पुलिस अब तक सवाल का जवाब नहीं खोज सकी है।

विज्ञापन

आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में शीला बढोई अपने परिवार के साथ टिनशेड के मकान में रहती है। बुधवार की दोपहर घर के पास किसी का निधन हो गया था तो शीला वहां गई थी। गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खुला हुआ था। मासूम सहित दो बच्चे कमरे में बेड पर सो रहे थे। शीला के मुताबिक दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बैग बेचने की बहाने से घर के पास आया और अंदर घुसकर उसकी ढाई साल की बेटी को गोद में उठाकर भागने लगा। इसी बीच 12 साल की बेटी ने शोर मचा दिया। जिस पर मोहल्ले वालों के साथ वह भी चिल्लाते हुए आरोपी के पीछे भागी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Accident: बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटकर ले गया डंपर, सड़क पर फैले युवक के चिथड़े; पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दूरी पर आरोपी ने उसकी बेटी को जमीन पर फेंका और भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया था और पुलिस को दे दिया। कहा कि सड़क पर फेंकने पर उसकी बच्ची को चोट आई है। शीला और मोहल्लेवालों का कहना था कि अगर बच्ची शोरगुल नहीं करती और लोग वहां नहीं रहते तो आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इधर आरोपी के मंसूबों पानी तो फिर गया, लेकिन वह बच्ची को कहां और क्यों ले जा रहा था, यह साफ नहीं हो सका है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। घटना के समय वह नशे में था। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि बेहद गंभीरता से मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। हो सकता है कि आरोपी किसी गिरोह का हिस्सा हो। वह कुछ बता नहीं पा रहा है।

कहीं बैग बेचने की आड़ में तो नहीं की रैकी
आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में जिस परिवार का बच्चा परवेश ने उठाया था, वह आर्थिक रूप से कमजोर है। माना जा रहा है कि इस मोहल्ले में बैग बेचने के बहाने परवेश ने रैकी की होगी और मौका देखकर घर में घुसकर ढाई साल की मासूम को अगवा कर लिया। लेकिन उसके साथ कोई और भी था या फिर उसने किसी के कहने पर यह घटना को अंजाम दिया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। सीओ सिटी ने बताया कि हो सकता है कि आरोपी ने रैकी की होगी। लेकिन आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। लेकिन इस मामले की तह तक पुलिस जाएगी। 

फोन करने पर नहीं आए पुलिस कर्मी
मोहल्ले के लोगों ने आदर्श कालोनी चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस चौकी में कॉल की गई थी, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया था। मजबूरन उनको आरोपी को चौकी में ले जाकर आरोपी को सौंपना पड़ा। जबकि पुलिस को इतने गंभीर मामले में मौके पर आना चाहिए था। इस संबंध में सीओ सिटी निहारिका तोमर ने कहा कि अगर इस मामले में किसी स्तर पर लापरवाही प्रकाश में आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद

 
आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के लोग जब परवेश को पकड़कर आदर्श कालोनी चौकी ले गए थे तो उनकी जुबानी घटना सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। लेकिन बच्ची के सकुशल रहने और नुकसान नहीं पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना था कि बड़ी बहन अगर शोर नहीं मचाती तो आरोपी न जाने बच्ची को कहां ले जाता। जब तक पकड़ में आता तब तक अनहोनी हो सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed