फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper hits a man riding a bike in Gularbhoj Udham singh nagar

Accident: बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटकर ले गया डंपर, सड़क पर फैले युवक के चिथड़े; पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

Wed, 22 May 2024 07:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 May 2024 07:02 PM IST
सार

गूलरभोज में खाना खाकर बाइक से काम पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि डंपर युवक को बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। जिससे युवक के शव के चिथड़े चिथड़े हो गए। पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Dumper hits a man riding a bike in Gularbhoj Udham singh nagar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गूलरभोज में खाना खाकर बाइक से काम पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि डंपर युवक को बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। जिससे युवक के शव के चिथड़े चिथड़े हो गए। पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही लोगों का विरोध झेलते हुए शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

विज्ञापन

कैनाल कालोनी नम्बर दो खंती निवासी गोपाल गड़िया का छोटा पुत्र निखिल गड़िया (19) बुधवार की दोपहर में खाना खाकर अपनी बाइक यूके 06 आर 2970 से वापस काम पर जा रहा था। इसी बीच कालोनी के मेन चौराहे पर हरिपुरा जलाशय से मिट्टी उठान कर रही गावर कंपनी के डंपर यूके 06 सीसी 0320 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर युवक बाइक सहित घसीटता ले गया। इससे बाइक व युवक के चिथड़े सड़क पर फैल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक फोन पर बात करते हुए तेज गति से आ रहा था। सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी गणेश भट्ट को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: पेयजल संकट से जूझ रही 800 लोगों की जिंदगी, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन, चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस के बड़े अधिकारी के आने के बाद ही शव का पंचनामा भरा जएगा। इसके बाद सीओ ए आर आर्य, थानाध्यक्ष जसवीर चौहान मौके पर पहुच ग्रामीणों को शांत किया। इधर विधायक अरविंद पांडेय ने फोन पर युवक की मृत्यु पर शोक जताया। कहा कि कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से डंपर को आबादी क्षेत्र से आवाजाही बन्द करने को कहा था। इससे जानमाल व सड़क को हानि पहुंचने की आशंका जताई थी।

ग्रामीणों ने डंपर के संचालन बन्द करने को किया प्रदर्शन
डंपर से युवक की मौत के बाद ग्रामीणो का गुस्सा भड़क गया। वह लोग डम्परों का संचालन आबादी क्षेत्र से होने पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि इस सड़क से स्कूली बच्चे महिलाओं का आवागमन ज्यादा होता है। आरोप था कि सड़क पर डंपर भी तेज गति से निकल रहे हैं। इंद्र सिंह मेहता ने कहा कि कई वर्षो बाद सड़क की हालत सुधरी है। इस प्रकार के भारी वाहन इस पर चलेंगे तो सड़क भी क्षतिग्रस्त होगी। वही महिलाओं का कहना था कि आबादी के क्षेत्र से मिट्टी भरे डंपर चलना उचित नहीं है। इससे हमेशा जानमाल का खतरा बना है। स्कूल के खुलने व छुट्टी के समय तो खतरा और ज्यादा है। सभी ने एक स्वर में डंपरों के संचालन को बंद करने की मांग की। 

हादसे के बाद डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को कब्जे में लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है। एसडीएम के निर्देश पर डंपराें के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
-एआर आर्य, सीओ बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed