पुलिस पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला व फायरिंग कर स्मैक तस्कर को छुड़ाकर ले जाने में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, 10 नामजद सहित 19 लोग अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला प्रतापपुर की पुलिया से दान सिंह को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस टीम पर हमले का नामजद आरोपी है।
गौरतलब है कि पुलिस टीम ने सोमवार की रात ग्राम नगला प्रतापपुर में दबिश देकर हिरासत में लिए अभियुक्त के भाई शिवकुमार पुत्र साधू सिंह को 66 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा था। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला व फायरिंग कर स्मैक तस्कर को छुड़ा ले गए थे। पुलिस ने 11 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था। एसओ ने बताया कि धरे गए आरोपी को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 225, 353, 504, 307, तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।