{"_id":"6845def962f8e4c8c8002044","slug":"police-and-stf-caught-a-smuggler-with-133-grams-of-smack-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125715-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस व एसटीएफ ने 133 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस व एसटीएफ ने 133 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
Mon, 09 Jun 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और कुमाऊं एसटीएफ ने शनिवार शाम संयुक्त कार्रवाई में गांधी पार्क के पास से रामपुर निवासी धर्मवीर गंगवार को 133 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया है।
जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस डीडी चौक पर खड़ी थी। एसटीएफ की कुमाऊं टीम भी वहां पहुंची।
एसटीएफ ने पुलिस को बताया कि चौक पर इनामी अपराधी के आने की सूचना है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ डीडी चौक से अग्रसेन चौक की तरफ बढ़ने लगी।
गांधी पार्क के गेट नंबर दो के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज कदमों से जाने लगा। जाते-जाते उसने पार्क की दीवार के पास प्लास्टिक का थैला फेंका।
विज्ञापन
शक के होने पर टीम ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम ग्राम निस्बी पोस्ट भैसोड़ा, थाना मिलक (रामपुर यूपी) निवासी धर्मवीर गंगवार बताया। उसकी ओर से फेंकी गई थैली से स्मैक बरामद है।