{"_id":"57e40d584f1c1bf840a82987","slug":"police-and-public-relations-will-strengthen-abudi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और पब्लिक के रिश्तों को मजबूती देंगे अबुदई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और पब्लिक के रिश्तों को मजबूती देंगे अबुदई
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
भ्ाार संंभ्ाालते नए एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
ऊधमसिंह नगर जिले में तीन बार कप्तान का चार्ज संभालने वाले आईपीएस अनंत शंकर ताकवाले का देहरादून तबादला होने के बाद गुरुवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई ने जिले की कमान संभाल ली है। पूर्व में यहां सीओ सिटी के पद पर रहे चुके अबुदई ने जिले में लॉ एंड आर्डर के साथ ही अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया है।
एएसपी पंकज भट्ट और एएसपी क्राइम टीडी वैला की अगुवाई में एसएसपी कार्यालय पहुंचे अबुदई का एएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी लेने के बाद अबुदई ने जिले भर से पहुंचे सभी थाना प्रभारियों से मुलाकात की और कार्यालय में पहुंच कर एसएसपी का चार्ज संभाला।
पुलिस लाइन में आयोजित एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के विदाई समारोह में पहुंचे एसएसपी सेंथिल अबुदई ने पत्रकारों से कहा कि जिले में लॉ एंड आर्डर के साथ ही अपराध को नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता होगी। अबुदई का कहना था कि पब्लिक और पुलिस के रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी वह विशेष प्लान तैयार करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गये तबादलों के सवाल पर एसएसपी ने जांच के बाद इस पर टिप्पणी करने की बात कही। उधर, तत्कालीन एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को रुद्रपुर पुलिस लाइन में उनके मातहतों ने भावभीनी विदाई दी।