फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police and intelligence agencies reached a garden on information of religious conversion

Udham Singh Nagar News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर एक गार्डन पर पहुंची पुलिस और खुफिया तंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police and intelligence agencies reached a garden on information of religious conversion
काशीपुर। एक गार्डन में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस और खुफिया विभाग मौके पर पहुंच गया। वहां जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि इसाई समुदाय की ओर से तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था। धर्म परिवर्तन कराने संबंधी कोई भी साक्ष्य पुलिस और खुफिया विभाग के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


आदर्श नगर वार्ड नंबर 38 के पार्षद अशोक सैनी और क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके क्षेत्र में 31 दिसंबर से दो जनवरी तक तीन दिवसीय इसाई समुदाय की ओर से धार्मिक सभा-सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बाइबल का पाठ व इसाई धर्म से संबंधित शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली के एसएसआई केसी आर्य, खुफिया विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जब अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो धर्म परिवर्तन संबंधी कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया आयोजकों से जानकारी करने पर पता चला कि इसाई समुदाय का तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए नियमानुसार प्रशासन से अनुमति ली गई है। वहीं इसाई समुदाय के लोगों ने बताया सम्मेलन में प्रार्थना सभा की जाती है।

इसमें आसपास क्षेत्र के लोग प्रार्थना करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया बावजूद इसके खुफिया विभाग अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, एसपी/सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मौके पर एसएसआई व खुफिया विभाग की टीम सूचना के आधार पर पहुंची थी। जांच में धर्म परिवर्तन कराने संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसाई समुदाय का तीन दिवसीय सम्मेलन हो रहा था। बताया दो जनवरी को उनके सम्मेलन का समापन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed