{"_id":"5d827d868ebc3e0164407464","slug":"pnb-takes-possession-of-manokamna-steel-s-hostage-property-kashipur-news-hld3572079153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोकामना स्टील की बंधक रखी संपत्ति पर पीएनबी ने लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोकामना स्टील की बंधक रखी संपत्ति पर पीएनबी ने लिया कब्जा
विज्ञापन
काशीपुर में बकायेदार के मकान पर कब्जा लेते पीएनबी के अधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्टील कंपनी के लिए लिया गया करोड़ों का कर्ज चुकता न करने पर पीएनबी ने सरफेसी एक्ट-2002 के तहत डीएम से अनुमति लेकर बकाएदार की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों ने उक्त संपत्ति पर अपना ताला लगा दिया है। बैंक अब कुर्क संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा।
सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर स्थित औद्योगिक आस्थान में मनोकामना स्टील्स की स्थापना की गई थी। इस उद्योग के लिए फर्म के साझेदारों ने पंजाब नेशनल बैंक में विभिन्न संपत्तियां बंधक रखकर करोड़ों का कर्ज लिया था। बकाएदारों पर बैंक का 6.95 करोड़ रुपये की मूल राशि व ब्याज की रकम बकाया है। यह राशि लगभग नौ करोड़ आंकी जा रही है, लेकिन कई बार नोटिस भेजने पर भी बकाएदारों ने बैंक को ऋण की अदायगी नहीं की जा रही थी।
बैंक की ओर से ऋण वसूली के लिए डीएम कार्यालय में सरफेसी एक्ट-2002 के तहत आवेदन किया गया। डीएम ने बैंक में बंधक रखी गई सभी संपत्तियों पर कब्जा लेकर उनकी कुर्की करने की अनुमति प्रदान कर दी। इस पर बैंक ने ऋण के लिए बंधक रखी गई तमाम संपत्तियां कब्जे में ले ली। बंधक संपत्तियों में मनोकामना स्टील्स के एमडी शरद अग्रवाल का स्टेशन रोड स्थित मकान और दुकान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बुधवार को नायब तहसीलदार मोहन लाल व पुलिस टीम के साथ पहुंचे बैंक के अधिकारियों ने उक्त मकान और दुकान पर कब्जा ले लिया। वहां, पीएनबी माता मंदिर रोड शाखा के सहायक महाप्रबंधक हरिओम, मुख्य प्रबंधक लक्ष्मण सिंह टोलिया, थ्री एक्स कैपिटल सर्विसेज के आरएम पुनीत पुरी व एरिया मैनेजर करुणा निधि शर्मा आदि मौजूद रहे। बैंक के एजीएम हरिओम ने बताया कि बंधक रखी गई संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।