फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Shree School in UsNagar

Udham Singh Nagar News: 18 पीएमश्री स्कूलों के लिए केंद्र से मांगा 69 करोड़ का बजट

Wed, 03 May 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
PM Shree School in UsNagar
रुद्रपुर। जिले में पीएमश्री योजना में चुने गए 18 विद्यालयों के लिए केंद्र सरकार से 69.25 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इनमें 48 करोड़ रुपये निर्माण कार्य और 21.25 करोड़ रुपये उपकरणों की खरीद व शैक्षिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएमश्री योजना के जिला समन्वयक हिमांशु चौहान ने बताया कि ऊधम सिंह नगर से पीएमश्री योजना के लिए 35 विद्यालयों की सूची भेजी गई थी। राज्य परियोजना कार्यालय ने इनमें से 27 स्कूलों को चिह्नित किया। पहले चरण में माध्यमिक के 16 और प्राथमिक के दो स्कूल चुने गए। इनमें जीआईसी केलाखेड़ा, उप्रावि कुल्हा, उप्रावि तीरथनगर, जीआईसी बारखेरी, प्राथमिक स्कूल सरपुड़ा, जीआईसी दरऊ, जीआईसी रूदपुर, जीआईसी खटीमा, प्राथमिक स्कूल आवास विकास रुद्रपुर, जीजीआईसी बाजपुर, जीजीआईसी जसपुर, जीजीआईसी काशीपुर, जीआईसी शक्तिफार्म, जीजीआईसी सितारगंज, उप्रावि किच्छा, जीआईसी महुआखेड़ागंज, जीआईसी सुल्तानपुर पट्टी और जीआईसी महुआडावरा शामिल हैं। चौहान ने कहा कि इन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा और शैक्षिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed