फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM Narendra Modi targeted Congress in his address in Rudrapur rally

विकास का ट्रेलर: पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 बार लिया कांग्रेस का नाम, देश को तोड़ने वाली पार्टी करार दिया

Wed, 03 Apr 2024 03:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण को जनमन की आवाज देने का प्रयास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi targeted Congress in his address in Rudrapur rally
PM Modi Uttarakhand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी मैदान में उमड़ी भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा गदगद किया कि अपने भाषण को जनमन की आवाज देने का प्रयास किया। उनके भाषण में विकास के सब्जबाग भी थे और गारंटियों की भरमार भी। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए आक्रामक अंदाज था। कांग्रेस को निशाने पर ऐसा लिया कि अपने भाषण में 16 बार कांग्रेस का नाम लिया। उसे देश को तोड़ने वाली पार्टी करार दिया।

विज्ञापन


मोदी ने अपने दस साल को ट्रेलर बताया। कहा कि हमारी सरकार में दस साल में जो हुआ है, पहले वालों से बहुत ज्यादा हुआ है। हर कोई मानता है लेकिन मोदी नहीं मानता। मोदी कहता है दस साल में हुआ विकास सिर्फ टेलर है। अभी बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। तब तक न रुकना है न थकना है..। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी को गारंटी देने वाला दल माना जाता था लेकिन अब अन्य दलों ने भी जनता तक सीधे पहुंच बनाने के लिए गारंटी का मंत्र पकड़ा है। पीएम ने इस रैली में भी कई गारंटियों से जनता से सीधे जुड़ाव की कोशिश की। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी, सभी से मांगी माफी; जानें और क्या बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए के माध्यम से भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता देने की भी गारंटी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है लेकिन नागरिकता मोदी की गारंटी है। मोदी ने कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया। उसे मां भारती के टुकड़े करने वाला दल बताया। 

मोदी के भाषण की खास बातें

  • तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा है: भारी भीड़ जुटने पर
  • जो प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है इसके लिए आभारी हूं : मोदी-मोदी के नारे लगने पर


पांचों सीटों के लिए मांगे वोट
मोदी ने मंच से उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए वोट मांगे। अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा, नैनीताल सीट से अजट भट्ट, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने की अपील की।

परिवारजनों के बजाय भाइयों-बहनों का संबोधन
इन दिनों अक्सर मोदी अपने सभाओं में जनता से रूबरू होने के दौरान परिवारजनों का संबोधन करते हैं लेकिन इस सभा में पीएम ने इस शब्द का प्रयोग नहीं किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाइयों-बहनों और साथियों शब्द का बार-बार प्रयोग किया। खुद को बेटा कहकर भावनात्मक रिश्ता भी जोड़ते हुए कहा कि मोदी आपकी हर आवाज को सुनता है और उसके लिए ताकत लगाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed