फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Narendra Modi first election rally in Rudrapur on 2 April

Rudrapur: मंगलवार को पीएम मोदी की जनसभा, ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकलें; रुद्रपुर में यह रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर जिला पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। रुद्रपुर में यह रहेगा रूट डायवर्जन...

विज्ञापन
PM Narendra Modi first election rally in Rudrapur on 2 April
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर जिला पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। दो अप्रैल की सुबह पांच बजे से अग्रिम आदेशों तक जिले के बॉर्डर पर भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एसएच हॉस्पिटल (सितारगंज), पुलभट्टा (पुलभट्टा), दरऊ चौक (किच्छा), लालपुर (किच्छा), बगवाड़ा मंडी कीरतपुर मोड ( रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड़ (गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (बाजपुर) लोहियापुल, पेंगा (आईटीआई), प्रतापपुर चौकी (काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (कुण्डा), धर्मपुर बॉर्डर, नादेही बॉर्डर (जसपुर) से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
  • रुद्रपुर शहर में सभी मालवाहक वाहन (छोटे व बड़े मालवाहक) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सिडकुल से संचलित होने वाली बसों का सुबह सात बजे से सिडकुल चौक से रूद्रपुर शहर के अन्दर प्रवेश अग्रिम आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे दूध, ईधन गैस, फल, सब्जी तथा पेट्रोलियम पदार्थ सामान्य रूप से संचालित होंगे।

रुद्रपुर में यह रहेगा रूट डायवर्जन
  • रुद्रपुर के डीडी चौक से किच्छा बाई पास होते हुए तीनपानी तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • तीनपानी से जनसभा के लिए आने वाले वाहन (बस) पार्किंग स्थल तक आ सकेंगे।
  • जेपीएस चौराहा से गंगापुर मोड़ तक पूरी तरह जीरो जोन रहेगा।
  • नैनीताल, अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन (बस) डीडीचौक तक आएंगे व कार्यकर्ताओं को उतार कर वापस मेट्रोपोलिस तिराहा से विकास भवन होते हुए मंडी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  नैनीताल, अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था नैनीताल रोड किनारे सिंचाई विभाग एवं न्यू ट्रैफिक पुलिस लाइन के ग्राउंड में रहेगी।
  • काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों (बसों) के लिए पार्किंग व्यवस्था गांधी पार्क ग्राउंड में रहेगी। उक्त पार्किंग के भर जाने के बाद आदित्य नाथ झॉ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
  • काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गांधी पार्क ग्राउंड के बाहर खाली जगह पर की जाएगी।
  •  किच्छा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों (बसों) को एफसीआई के पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा। यह पार्किंग के भर जाने के बाद वाहनों को एफएसएल के पास नगर निगम के खाली ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
  • किच्छा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों को ऑचल दुग्ध डेरी के पास खाली यार्ड में पार्क किया जाएगा।
  • तीन पानी से इन्द्रा चौक होते हुए गाबा चौक, गाबा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से सिडकुल चौक तक ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed