फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Playwright's play will not work'

‘नहीं चलेगी चौकीदार की नाटकबाजी’ 

Sun, 07 Apr 2019 12:06 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Sun, 07 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Playwright's play will not work'
रुद्रपुर में चुनावी रैली के दौरान जनता का अभिवादन करतीं पूर्व सीएम मायावती। - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हुई रैली में भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि आरएसएसवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक और जातिवादी भाजपा गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के चलते सत्ता से बाहर चली जाएगी। चुनाव में जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है और चौकीदारी का नाटक भी इन्हें नहीं बचा पाएगा। गलत नीतियों के चलते ही जनता ने कांग्रेस को केंद्र के साथ उत्तराखंड और अन्य राज्यों की सत्ता से बेदखल किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को एफसीआई मैदान में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी नवनीत प्रकाश अग्रवाल के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में गरीब, मजदूर, बेरोजगार, कर्मचारी, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारी, मेहनतकशों के साथ ही दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों, अन्य धर्म के अल्पसंख्यक लोगों से अच्छे दिन के प्रलोभन भरे वादे किए थे। लेकिन, जमीनी हकीकत में करीब एक चौथाई हिस्सा भी काम नहीं किया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले वाले दिन तक शिलान्यासों का कार्य जारी रखा है। इससे इनके राष्ट्रभक्त और देशभक्त होने का पर्दाफाश हुआ है। कहा, यदि पीएम मोदी जनहित के प्रति गंभीर होते तो शिलान्यास और घोषणाएं चुनाव से पहले तक पूरी हो जानी चाहिए थीं। लेकिन पीएम इसके बजाय चहेते बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों को मालामाल करने के साथ उनको हर स्तर पर बचाने की चौकीदारी में लगे रहे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अंतरिम बजट में राजनीतिक लाभ के लिए हवाहवाई और खोखली चुनावी सौगातें दीं गईं। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया और पदोन्नतियों में भी आरक्षण प्रभावहीन पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी कमियों पर विपक्ष का मुंह बंद करने के लिए कुछ समय से विभिन्न दलों के प्रमुख और प्रभावशाली लोगों को जबरन फर्जी और झूठे मामलों में फंसाकर उत्पीड़न किया। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होने से आए दिन आतंकी हमले होते हैं। कांग्रेस की तरह ही सीबीआई, ईडी और आईबी का दुरुपयोग किया है। सत्ता पाने के लिए विरोधी पार्टियां साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडे अपनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि इन पार्टियों के बहकावे नहीं आने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अति गरीब परिवारों के लिए करेंगे रोजगार की व्यवस्था 
रुद्रपुर। मायावती ने कहा कि भाजपा के पिछले चुनाव घोषणापत्र में अच्छे दिन का वादा पूर्व में कांग्रेस सरकार की तरह खोखला साबित हुआ है। हर गरीब को 15 लाख देने का वादा भी मजाक साबित हुआ। सबका साथ सबका विकास का नारा भी जुमलेबाजी साबित हुआ। इसी तरह प्रलोभन भरे हवाई वादे कांग्रेस भी कर रही है। कांग्रेस ने गरीबों को लुभाने के लिए अति गरीब परिवारों को आर्थिक मदद की बात कही है लेकिन आर्थिक मदद स्थायी तौर पर मिलने वाली नहीं है। क्योंकि केंद्र, राज्यों में अधिकांश सत्ता परिवर्तन होते रहते हैं। बसपा केंद्र में आई तो अति गरीब परिवारों को थोड़ी आर्थिक मदद देने के बजाय सरकारी, गैरसरकारी क्षेत्रों में स्थायी रोजगार देने की व्यवस्था करेगी। 

ओपिनियन पोल के झांसे में नहीं आएं 
रुद्रपुर। मायावती ने लोगों से ओपिनियन पोल के झांसे में नहीं आने की बात कही। कहा कि विरोधी दलों के विभिन्न रूपों में जारी प्रलोभन भरे हवाहवाई घोषणा पत्रों के बहकावे में नहीं आना है। यह पार्टियां चुनाव के बाद इन वादों को दरकिनार कर देती हैं। कहा कि हमारी पार्टी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। कहने पर कम और कार्य करने में ज्यादा विश्वास रखती है। 

मायावती ने याद दिलाया, बनाया था ऊधमसिंह नगर जिला 
रुद्रपुर। मायावती ने कहा कि यूपी की सरकार में रहते हुए उन्होंने पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने की भरसक कोशिश की। उनकी सरकार ने ऊधम सिंह के नाम पर ऊधमसिंह नगर जिले को बनाया था। इसके अलावा नए ब्लॉक, तहसील और जिले भी बनाए, जो किसी से छिपे नहीं हैं। यदि उनकी सरकार बनती है तो उत्तराखंड के हितों का पूरा ख्याल रखेंगे। देश में जनहित के कार्यों के साथ ही कमजोर और उपेक्षित वर्गों का विशेष ध्यान रखेंगे। 


सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का दिया हवाला 
रुद्रपुर। जुल्म ज्यादती से निजात दिलाने के अनेकों कानूनों को प्रभावहीन बना दिया गया है। मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की हालत अच्छी नहीं है और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में इसका खुलासा भी हुआ है। जल्दबाजी में लागू की गई नोटबंदी, जीएसटी से गरीबी, बेरोजगारी बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed