{"_id":"577d55104f1c1b446c7f9f02","slug":"players-met-prime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर के वॉकर गुरमीत की रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने की तमन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर के वॉकर गुरमीत की रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने की तमन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बन्नाखेड़ा गांव निवासी वॉकर गुरमीत सिंह गिल अगस्त 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक में खेलेंगे। जिसकी तैयारी में गिल जुटे हैं। उनकी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने की दिली इच्छा जताई है।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक 5 से 21 अगस्त तक ब्राजील के रियो में होगी। सोमवार को वॉकर गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनसे ओलंपिक में मेडल जीतने की कामना की है। गुरमीत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला है। प्रदेश सरकार से प्रोत्साहन स्वरूप सहयोग न मिलने पर उन्होेंने रोष जताया है।
विज्ञापन
गिल के अनुसार उनकी पत्नी दीपमाला भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। उनकी पत्नी का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। गिल के अनुसार रियो ओलंपिक में देशभर से 104 खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। ओलंपिक में खेलने के लिए टीम 2-3 अगस्त को रवाना होगी, जबकि पिछले ओलंपिक में देशभर से 81 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। गिल ने मार्च 16 में नोमी जापान में हुई एशिया वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। भारत को 34 साल के बाद गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन
वॉकर गुरमीत सिंह गिल ने जीते मुख्य पुरस्कार
2001 में ब्रूनेई में कोमेमोरिटिल मेडल।
2004 में एशिया जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप।
2006 पंजाब पुलिस बेस्ट एथलेटिक
2007 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स
2008 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स
2009 में इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक
2010 में ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप।
2011 में लैफ वर्ल्ड चैंपियनशिप।
2012 में ओलंपिक मेें 33वां स्थान।
2013-14 में एशिया चैंपियनशिप में तीसरा स्थान।
2015 में एशिया चैंपियनशिप ओपन में प्रथम स्थान।