जसपुर। रेन-बू- कॉन कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को पीटीआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी में एक दिवसीय बेल्ट ग्रेटिंग एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था के उत्तराखंड सचिव मनोज राजहंस ने खिलाड़ियों को कराटे की तकनीकों के साथ काता, सेल्फ डिफेंस व कुमिते का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कराटे प्रशिक्षिका प्रीति ठाकुर ने बताया कि शिविर में येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में देव, प्रणव, अर्णव, संस्कृति, पावनी, उन्नति, सक्षम, युवराज, बेबी कौशिक, विनायक, सिमरन, अंजली, महक, कशिश, खुशी व कृतका हैं।
नंदिनी चौहान, ऐंजल प्रजापति, हिमानी अग्रवाल, वैष्णवी, पवित्रा चौधरी, अनमोल राजपूत, फैसल ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। यहां जोनी राजहंस, कोच निखिल प्रसाद, चंदन दास, आरती प्रजापति, अपूर्वा शर्मा, बिलाल अहमद, आदि मौजूद रहे।