फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plastic management units started operating in four development blocks

Udham Singh Nagar News: चार विकासखंडों में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का होने लगा संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plastic management units started operating in four development blocks
रुद्रपुर। जिले के चार विकासखंडों में बनाई गई प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। यूनिट में लगाई गई कांपैक्टर मशीन अजैविक कूड़े से प्लास्टिक को अलग कर रही है। इसके बाद प्लास्टिक को रिसाइकिल के लिए एक पेपर मिल में भेजा जाएगा।दरअसल जिले की 376 ग्राम पंचायतों में जैविक कूड़े के अलावा अजैविक कूड़ा बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए 15 वें वित्त आयोग से सात विकासखंडों में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट लगाने के लिए जिला पंचायत को बजट दिया गया था। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में सेग्रीगेशन सेंटर (कूड़ा छटनी केंद्र) बनाए गए थे और स्वजल से प्रत्येक विकासखंड को कूड़ा वाहन दिया गया था। सेग्रीगेशन सेंटरों से अजैविक कूड़े को एकत्र कर उसे वाहन के जरिए यूनिट में लाया जाना था। लेकिन सात में से पांच विकासखंडों में यूनिट लगने के बाद भी कूड़ा नहीं पहुंच पा रहा था। इसकी वजह वाहन चालक की कमी होना था। पिछले दिनों सीडीओ के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने सभी बीडीओ को कूड़े को सेग्रीगेशन सेंटर से यूनिट तक भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


---------------------
रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर में यूनिट में कूड़ा आने से कांपैक्टर मशीनों का संचालन शुरू हो गया है। सितारंगज में अजैविक कूड़ा जल्द ही पहुंचना शुरू हो जाएगा। बताया कि खटीमा, जसपुर में यूनिट का ढांचा बन चुका है और जल्द ही मशीनों को लगा दिया जाएगा। बताया कि यूनिट का संचालन जिपं की देखरेख में ठेका फर्म कर रही है।
विज्ञापन

-तेज सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।



यहां लगाई गई है यूनिट
विकासखंड जगह
जसपुर रायपुर पट्टी
रुद्रपुर खमिया नंबर एक
सितारगंज सरकड़ा
गदरपुर कूल्हा
बाजपुर रामनगर
काशीपुर शिवलालपुर अमरझंडा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed