फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plastic management unit waiting for inorganic waste

Udham Singh Nagar News: पांच ब्लाॅकों में प्लास्टिक प्रबंधन इकाई को अजैविक कूड़े का इंतजार

Fri, 08 Dec 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Plastic management unit waiting for inorganic waste
बाजपुर के बरवाला में लगी काम्पेक्टर मशीन देखते जिला पंचायत के एएमए तेज सिंह। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने की कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। पांच ब्लाॅकों में स्थापित की गई प्लास्टिक प्रबंधन इकाई और कॉम्पेक्टर मशीन को कूड़े का इंतजार है। ब्लाॅकों को इकाई तक कूड़ा लाने के लिए हाइड्रोलिक वाहन दिए जा चुके हैं लेकिन कूड़ा अब तक नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वजल परियोजना की ओर से जिले की 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर एकत्र होने वाले अजैविक कूड़े को प्लास्टिक प्रबंधन इकाई तक पहुंचाया जाना है। जिले के गदरपुर में सरोवरनगर, बाजपुर में ग्राम बरवाला, काशीपुर में शिव लालपुर, अमरझंडा, सितारंगज में सिसैया और रुद्रपुर के खमिया नंबर एक में प्लास्टिक प्रबंधन इकाई बन चुकी है।
विज्ञापन

यहां राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत इकाई में कॉम्पेक्टर मशीन भी स्थापित हो चुकी हैं। ग्राम पंचायतों से अजैविक कूड़ा इकाई तक पहुंचाने के लिए ब्लाॅकों को हाइड्रोलिक वाहन भी दिए जा चुके हैं लेकिन ब्लॉकों की ओर से इन वाहनों में चालक और ईधन की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इस वजह से गांवों को प्लास्टिक मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में पांच जगहों पर प्लास्टिक प्रबंधन इकाई और उसमें कॉम्पेक्टर मशीन लग चुकी है। इकाई से कॉम्पेक्ट होने वाले प्लास्टिक को रिसाइकिल के लिए लेने को दो कंपनियों से बात हो चुकी है। इकाई के संचालन के लिए जिला पंचायत ने स्टाफ भी रखा है। ब्लाॅकों को कूड़ा भेजने के लिए दो बार पत्र भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों से कूड़ा एकत्र कर इकाई तक नहीं लाया जा रहा है। - तेज सिंह, एएमए, जिला पंचायत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed