{"_id":"5dfe6b1e8ebc3e87e021a27a","slug":"pilibhit-s-civil-engineer-dies-in-a-road-accident-sitarganj-news-hld366497860","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीलीभीत के सिविल इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पीलीभीत के सिविल इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
मृतक सिविल इंजीनियर इमरान खान। (फाइल फोटो)
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। सड़क हादसे में पीलीभीत के सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। वह यहां सिडकुल की रैकिट बेनकीजर कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक (यूपी26एसी-5836) से मोहल्ला अशरफ खां पीलीभीत निवासी सिविल इंजीनियर इमरान खान (37) पुत्र नसीमुर्रहमान सिडकुल स्थित कंपनी जा रहे थे। जैसे ही वह सिडकुल फेज-टू पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और वाहन का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन स्वामी मय वाहन के मौके से फरार हो गया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
मृतक चार बहन और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। तीन बहनों और दो भाइयों की शादी हो चुकी है। पत्नी शाजिया पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। मृतक अपने पीछे बड़े बेटे दानियाल (6), बेटी जज्जा (4) और अदीबा (7 माह) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।