फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pickup collides with e-rickshaw, two seriously injured

Udham Singh Nagar News: पिकअप ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, दो गंभीर

Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with e-rickshaw, two seriously injured
बाजपुर। रामराज रोड पर पिकअप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात नौ बजे फौजी काॅलोनी निवासी किशन बाजार से घर लौट रहा था कि रास्ते में उसने एक सवारी बैठा ली। रामराज रोड पर सामने से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक किशन और ई रिक्शा में सवार रोहित निवासी रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर पिकअप की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed