फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Performed on Kosi river for lease

पट्टे के लिए कोसी नदी किनारे किया प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Performed on Kosi river for lease
सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी किनारे प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala

पट्टे की भूमि की मांग को लेकर लोगों ने कोसी नदी किनारे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम ज्ञापन भेजा। जल्द ही कार्रवाई न होने पर उन्होंने तहसील में अनिश्चितकालीन आंदोलन की धमकी दी।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद गांव दभौरा मुस्तहकम में अनुसूचित जाति के 10 खेतीहर मजदूरों को 5-5 बीघा भूमि के पट्टे आवंटन किए गए थे, जिसमें गरीब वर्ग के लोग खेती कर अपना पालन पोषण कर रहे थे। वर्ष 2005 में आई भीषण बाढ़ से कृषि भूमि कोसी नदी में समा गई, जिससे दस परिवार भूमिहीन हो गए।
विज्ञापन


पट्टे धारक कई बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। बताते हैं कि पट्टे धारकों की जमीन पर माफिया कब्जा करके अवैध खनन कर रहे हैं। मंगलवार को पट्टे धारकों ने कोसी नदी किनारे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भूमि दिलाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह, रामकुंवर, रघुवीर, मोहर सिंह, ओमवती, छत्रपाल सिंह, राजेश कुमार, चंद्रजीत सिंह, हुकुम सिंह, भानुप्रताप सिंह, विद्या देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed