फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people worship Lord Jesus

प्रभु यीशु की आराधना कर मांगी मन्नतें 

Tue, 26 Dec 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 26 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
people worship Lord Jesus
रुद्रपुर के चर्च में प्रभु यीशु की अराधना करते ईसाई समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala

जिले भर में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने गिरजाघरों में प्रभु यीशु की आराधना कर मन्नतें मांगी। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर विशेष पूजा की। आकर्षक तरीकों से सजाये गये चर्चों की रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाते रहे।

विज्ञापन


सोमवार को क्रिसमस डे पर सभी मैथोडिस्ट और कैथोलिक गिरजाघरों में सुबह से ही ईसाई समाज के लोगों का तांता लगा रहा। आदर्श कालोनी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के प्रार्थना भवन में पास्टर प्रमोद अभिषेक ने लोगों को बाइबिल संदेश दिया। उन्होंने भगवान यीशु के जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी। सिंह कालोनी स्थित करुणा प्रार्थना चर्च में फादर एन्डयू जोसफ ने क्रिसमस संदेश को सबके सामने रखा। प्रभु यीशु के संदेशों का गीत संगीत के माध्यम से प्रचार किया गया। गंगापुर रोड स्थित संत अन्ना कैथोलिक चर्च में पास्टर अशोक ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रभु यीशु के जीवन की जानकारी दी। गिरजाघरों में ईसाई समाज के साथ साथ अन्य वर्गों के लोग भी आराधना करने पहुंचे।
विज्ञापन


क्रिसमस विनम्रता का त्योहार है : पास्टर अशोक
संत अन्ना कैथालिक चर्च के पास्टर अशोक ने कहा कि क्रिसमस विनम्रता का त्योहार है। प्रभु यीशु ने जनकल्याण के लिए स्वर्ग का सिंहासन छोड़कर इंसान के रूप में धरती पर जन्म लिया था। उन्होंने लोगों को क्षमा करना सिखाया। क्रिसमस त्योहार हमें आपस में प्रेम से रहने का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed