{"_id":"617af6e93f560407ae2aaf3c","slug":"people-protested-sitarganj-news-hld442949621","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान में अधिक कटौती से नाराज किसानों को मंडी पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान में अधिक कटौती से नाराज किसानों को मंडी पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
नानकमत्ता मंडी समिति में धरना प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान तौल में पारदर्शिता न बरतने और तय मानक से अधिक कटौती करने पर आक्रोशित किसानों ने कृषि मंडी में धरना दे दिया। उनका कहना है कि किसान दो-तीन दिन से मंडी में ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े हैं, इसके बावजूद कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान मार्केटिंग ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। कहा कि किसान धान लेकर राइस मिल पहुंच रहा है तो कच्चे आढ़ती मानक से अधिक कटौती के लिए दबाव बना रहे हैं। मंडी के कांटे पर तौल होने के बावजूद कच्चे आढ़ती दोबारा तौल करा रहे हैं और तुलाई का खर्च भी किसान से ही लिया जा रहा है। 45 मिनट बाद किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
वहां किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, नगला मंडल के अध्यक्ष अरुण सिंह, कुलदीप सिंह, मनखुशी सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, मलूक सिंह खिंडा, जगमीत सिंह, सुरेश सिंह राणा, अमरीक सिंह, जीवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
इधर, एसएमआई धनवीर गुंसाईं ने किसानों को लिखित में शिकायत देने को कहा। बताया कि अब तक जितने भी मामले आए हैं, सभी का निपटारा किया जा चुका है। अगर लिखित में शिकायत आई तो वह कार्रवाई करेंगे। मंडी सचिव जय सिंह बोराल ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को टोकन दिया जा रहा है। टोकन के हिसाब से ही धान की बोली लगाई जा रही है।