{"_id":"6171be8d79952924a8020d6e","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld442152341","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक कार्यालय घेरा
विज्ञापन
पंतनगर सीआरसी में धरना प्रदर्शन करते ठेका मजदूर।
- फोटो : RUDRAPUR
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ठेका मजदूरों ने सीआरसी के संयुक्त निदेशक कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। उन्होंने दो माह से लंबित वेतन का अतिशीघ्र भुगतान करने और प्रतिमाह 26 कार्यदिवस का वेतन देने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन मजदूरों से काम तो कराता है, लेकिन समय से भुगतान नहीं करता है। अधिकारियों ने नीति बनाई कि 17 से 18 कार्यदिवस का ही भुगतान किया जाए। इस व्यवस्था के चलते मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष एवं इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से बजट नहीं दिए जाने के कारण विवि के अनुसंधान व शिक्षण आदि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिससे इस विवि के स्थापना की मूल अवधारणा समाप्त हो रही है।
विवि प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि एशिया के इस प्रथम कृषि विश्वविद्यालय को बजट आवंटित कर इसकी बर्बादी को रोका जाए। यहां महेंद्र शर्मा, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, हाकीम, राजेश कुमार, जगदीश कुमार, संगीता, बलराम, नगीना, पन्नालाल, सकुर, आदि सैकड़ों मजदूर कर्मचारी मौजूद थे। संवाद