{"_id":"615ca8888ebc3e93ff1c245b","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld440416563","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण के लिए धरने पर बैठे संविदा रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण के लिए धरने पर बैठे संविदा रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेशन पर बसों का संचालन प्रभावित होने से भटकते यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को रोडवेज स्टेशन पर धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 19 अक्तूबर को प्रदेशभर में पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सपा के जिलाध्यक्ष योगेश यादव, राम सागर और शरीफ अंसारी ने भी धरने को समर्थन दिया।
उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरने पर बैठे चालक-परिचालकों ने कहा कि कई वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्हें नाममात्र के वेतन पर काम करना पड़ रहा है।
इस वेतन से उनके परिवार का ठीक से भरण-पोषण तक नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर वह 12 अक्तूबर को निगम मुख्यालय में धरना देंगे। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 अक्तूबर को प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहां प्रदेश अध्यक्ष महेश पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश यादव, शाखा अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, शंकर गहतोड़ी, योगेश आर्या, नंद सिंह, नीतू कनौजिया, शीतल, प्रीति, केदार सिंह, मनोज यादव, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
इधर, संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के धरने से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ। दरअसल, अधिकांश रोडवेज बसों में चालक-परिचालक की ड्यूटी संविदा व विशेष कर्मचारी ही निभा रहे हैं, जिस कारण दोपहर के समय दिल्ली, देहरादून, टनकपुर और यूपी के लिए कम बसें चलने से यात्री परेशान रहे।

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर धरने पर बैठे संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR