फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
People protested.
गदरपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। उन्होंने इसे बौखलाहट करार दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यकारी नगरध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने कार्यकर्ताओं ने गौतम के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। एआईसीसी सदस्य राजेद्रपाल सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ने लगा है। भाजपा प्रभारी प्रदेश में अपनी पार्टी के खिसकते जनाधार से बौखला गए हैं। यहां प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, राजेश बाबा, विजय गुंबर, लेखराज कम्बोज, अजय गाबा, राजू बठला, इंद्रजीत सिंह, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, नेहरू मार्केट के सामने कार्यकारी नगरध्यक्ष सिद्धार्थ अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, वरुण कपूर, सुमित्तर भुल्लर, सुमन सिंह, मन्नु चौधरी, किशन चंद कम्बोज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कार्यकारी अध्यक्ष से कार्यकर्ता संशय में
गदरपुर। कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर कांग्रेस कमेटी में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष होने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर विजय सुखीजा आसीन हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ अरोड़ा को कार्यकारी नगर अध्यक्ष की कमान दी गई थी। अब बीते 23 सितंबर को बराखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान रहे शैलेंद्र शर्मा को कार्यकारी नगरध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब नगर क्षेत्र में ही कांग्रेस के तीन अध्यक्ष हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed