फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

भगत सिंह चौक की दुर्दशा के खिलाफ व्यापारियों ने रखा मौन व्रत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
People protested.
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर मौन व्रत धारण कर धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
शहर के मुख्य बाजार में स्थित शहीद भगत सिंह चौक की दुर्दशा के खिलाफ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर मौन व्रत रखा और धरना दिया। उन्होंने 28 सितंबर से पहले पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में शहर के तमाम व्यापारी भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया और माल्यार्पण किया। इसके बाद व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर मौन व्रत रखते हुए सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई माह से शहीद भगत सिंह चौक की दुर्दशा हो गई है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस चौक पर गंदगी के अंबार लगा हुआ हैं। नगर निगम की ओर से भगत सिंह चौक पर शौचालय बनाया जा रहा था। जिसका यहां के व्यापारियों सहित अनेकों संस्थान के लोगों ने विरोध किया। जिसके चलते नगर निगम ने वह कार्य रोक दिया था। लेकिन आज भी नगर निगम की ओर से जो गड्ढा वहां खोदा गया था, वो भरा नहीं गया है। नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण चौक पर गंदगी इधर उधर फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस है। यदि उससे पूर्व नगर निगम ने भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण नहीं किया तो व्यापार मंडल धरने पर बैठने को बाध्य होगा। वहां पर डॉ. संदीप डोगरा, गुरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सतविंदर सिंह, राजकुमार सीकरी, पवन गाबा, इंद्रजीत सिंह, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed