{"_id":"605a3c1e8ebc3e590b344cc9","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld4193173199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये और शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये और शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि का विरोध
विज्ञापन
रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने नगर निगम की 26 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में निगम की दुकानों और तहबाजारी शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर पुनर्विचार का प्रस्ताव एजेंडे में नहीं रखने पर विधायक राजकुमार ठुकराल का घेराव किया। व्यापारियों ने मेयर पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधायक से उनकी मांग को बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाने की गुजारिश की।
व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी विधायक कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने तहबाजारी शुल्क और निगम की दुकानों के किराये में भारी बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। आरोप लगाया कि मेयर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मेयर ने बीते दिनों व्यापारियों से नगर निगम की बैठक में किराये और तहबाजारी शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी के मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रस्तावित बैठक के लिए जो एजेंडा तैयार किया गया है, उसमें किराए और तहबाजारी पर पुनर्विचार का प्रस्ताव शामिल नहीं किया है।
मेयर की कार्यशैली से व्यापारियों में भारी रोष है। इस कारण व्यापारी आंदोलन का मन बना रहे हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या से वह अवगत हैं। इसको लेकर वह निगम की बैठक में व्यापारियों का पक्ष रखेंगे। वहां पंकज बांगा, रामलाल अदलखा, हरीश पसरीचा, दर्शन लाल, मुलखराज सुखीजा, ओमप्रकाश खुराना, जतिन नागपाल, सोहन लाल आदि थे।