{"_id":"605105c18ebc3e8c9775c1e8","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld4184549155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों में आक्रोश
विज्ञापन
खटीमा तहसील गेट में वसीम रिजवी का पुतला फूंकते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/किच्छा। यूपी वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कुरान से 26 आयतों को हटाने की याचिका के विरोध में विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को शहर की सभी मस्जिदों में मौलाना हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जाहिद रजा रिजवी के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यूपी के वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी वक्फ की संपत्ति को तहस-नहस और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ सीबीआई और अन्य संस्थाओं की ओर से जांच और मुकदमे विचाराधीन हैं।
अपने अपराधों को छिपाने के लिए वह सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए आए दिन इस तरह की बयानबाजी करता है। सुप्रीम कोर्ट में उसने कुरान की 26 आयतों को निकालने की याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका दायर करने वाले रिजवी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। वहां मौलाना इमामुद्दीन तहसीनी, मौलाना शारिफ मिस्वाही इमाम, मौलाना सईद मिस्वाही इमाम, मौलाना हनीफ इमाम कादरी, मौलाना जियाउल बशर इमाम, मौलाना नासिर इमाम आदि थे।
विज्ञापन
इधर, किच्छा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान का अपमान कर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जीशान मलिक, आरिफ अल्वी, तसलीम रजा, रिजवान अंसारी, शाजिद अहमद, नाजिम अंसारी, इरफान अली रजा, आसिफ कुरैशी आदि थे।
इधर, खटीमा में भी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपकर वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मौलाना इरफानुलहक कादरी, अजहर हुसैन, हाफिज अब्दुल वासित, नासिर खान, शराफत खां, कल्लू खान, हाफिज जफरुद्दीन, फूल खान, मो. फरियाद आलम आदि थे। (संवाद)

एसडीएम को ज्ञापन देते लोग- फोटो : KITCHHA

रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR