फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

हाईवे किनारे पशुओं के अवशोष फेंके जाने प हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People protested.
जसपुर में हाईवे किनारे पशुओं के अवशेष फेंके जाने के विरोध में भाजयुमो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर? - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। मंडुवाखेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पशुओं के अवशेष फेंके जाने पर सोमवार की सुबह जसपुर में बखेड़ा हो गया। कई संगठनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की एसपी चंद्रमोहन सिंह से नोकझोंक भी हुई। घंटों हंगामा होता रहा। शाम को पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मंडुवाखेड़ा गांव के कुछ युवक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दौड़ लगा रहे थे। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक पशुओं के अवशेष डालने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पहुंचा। उन्होंने चालक को पकड़कर पुलिस और भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी दी। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव शीतल जोशी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। डॉ. शैलेंद्र मोहन ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वहीं टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह ने धरने पर बैठे पूर्व विधायक से वार्ता की। डॉॅ. शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि राजमार्ग के किनारे एक किमी तक पशुओं के अवशेष पड़े हैं। महीनों से अवशेष डाले जा रहे हैं। बूचड़खाना न होने के बावजूद नगर में पशु काटे जा रहे हैं। बाजार पुलिस चौकी के सामने से कटे हुए पशुओं के अवशेष ई-रिक्शा से ले जाए जाते हैं। कोतवाल का सरकारी फोन नंबर हमेशा बंद रहता है। पुलिस के 112 नंबर पर सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग हो चुकी है। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने धरना समाप्त किया। बाद में पुलिस ने अवशेषों को नगर पालिका की भूमि में दबा दिया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश सचिव शीतल जोशी, मनोज पाल, मुकेश चौहान, आशीष चौबे, गौतम गिरी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद होंगी बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की दुकानें
जसपुरी। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि दुकानों के मीट के लाइसेंस का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। बिना लाइसेंस के खुली मीट की दुकानों को बंद कराया जाएगा। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में रिक्शा चालक सहित दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed