फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

निगम कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
People protested
काशीपुर में नगर निगम गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आठ सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए निगम परिसर में बीते सोमवार से काला फीता बांधकर कर तीन दिनी विरोध प्रदर्शन किया था। महासंघ के शाखा अध्यक्ष भगवान दास ने बताया 23 जून को महासंघ ने सचिव शहर विकास उत्तराखंड शासन को आठ सूत्री मांगों का मांग पत्र सौंपा था।
इसमें निगम के कोरोना वारियर्स का सामूहिक बीमा, निकाय कर्मियों के वेतन से काटी गई सामूहिक जीवन बीमा की धनराशि वर्ष 2014 तक का भुगतान अविलंब करने समेत आठ सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की गई थ जिसका अब तक निस्तारण नहीं हुआ। महासंघ ने क्रमवार आंदोलन का एलान किया है। इसमें छह से आठ सितंबर तक संगठन से जुड़े कर्मचारी काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

9 और 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से गेट मीटिंग कर प्रदर्शन होगा। इसके बाद 13 सितंबर को सभी निकायों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 16 से 18 सितंबर तक प्रदेश की सभी निकायों में प्रदर्शन करेंगे। वहीं 20 सितंबर से उत्तराखंड की सभी निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। वहां प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र जोशी, शाखा अध्यक्ष भगवान दास, कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, अब्दुल सलीम, संजय यादव, सुरेश बेदी, भुवन सत्यवली, जगदीश सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, सर्वेश, मथुरा दत्त पुनैठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed