काशीपुर। आरएसएस की शाखाओं की तुलना पाक समर्थित मदरसों से किए जाने संबंधी बयान पर धर्मयात्रा महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महासंघ ने एमपी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कहा कि आरएसएस शाखाओं के बारे में राहुल का बयान उनकी निम्नस्तरीय सोच को दर्शाता है।
राहुल नहीं जानते कि आरएसएस की शाखायें देशभक्ति की पाठशाला है। कोरोनाकाल में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जनता की सेवा की। महासंघ कार्यकर्ताओं ने राहुल को सलाह दी है कि उन्हें किसी सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर ज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने राहुल से माफी की मांग करते हुए नारेबाजी की।
वहां कृष्ण कुमार अग्रवाल,केवल कृष्ण छावड़ा, अजय अग्रवाल, सनत पैगिया, राजीव परनामी, गंधार अग्रवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, सार्थक अग्रवाल, सुशील शर्मा, राजकुमार सेठी, महेश अग्निहोत्री, राजकुमार यादव, सुरेश चंद्र गुप्ता व विपिन कुमार अग्रवाल आदि थे। (संवाद)