फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested for thier demands.

भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कालिख पोती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
People protested for thier demands.
रुद्रपुर मंडी समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण करते केके दास। - फोटो : RUDRAPUR
भाजपा नेता केके दास के रविवार को मंडी समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने का किसानों ने तीखा विरोध किया। किसानों ने मंडी गेट के बाहर भाजपा नेताओं की गाड़ियों को काले झंडे व किसान संगठनों के झंडे दिखाए। साथ ही गेट पर लगी मंडी समिति के अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। मौके पर खड़े पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर मंडी समिति के नए अध्यक्ष केके दास ने दोपहर के समय पदभार ग्रहण किया। मंडी समिति कार्यालय में प्रवेश करने के दौरान किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी अध्यक्ष के पदों पर भाजपा ऐसे लोगों को बैठा रही है जिन्हें खेती और किसानी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इन्हें धान मिल मालिकों और थोक आढ़तियों को सुविधा देने के लिए कुर्सी पर बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने मंडी समिति कार्यालय में प्रवेश करते समय भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार आदि के वाहनों को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। इतना नहीं किसानों ने मंडी गेट पर लगे भाजपा नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए और उन पर कालिख पोत दी। वहां पर भाकियू (चढूूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष साहब सिह सेेखो, अमृतपाल सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रगट सिंह, हीरा सिंह, गुरविंदर सिंह, सोनू सिंह, सद्दाम , गुरदेव सिंह, मनराज सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर मंडी समिति कार्यालय परिसर में मंडी समिति के नए अध्यक्ष केके दास का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडी अध्यक्ष दास ने कहा कि अपनी नई जिम्मेदारी का वह ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। किसानों की मंडी से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। दास ने कहा कि यदि किसान उनके साथ किसी समस्या को लेकर वार्ता करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। किसान देश के अन्नदाता हैं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, मंडी सचिव आशा गोस्वामी, शालिनी बोरा, उत्तम दत्ता, विकास शर्मा, राकेश सिंह आदि थे।

मंडी उपाध्यक्ष की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय
रुद्रपुर। मंडी अध्यक्ष केके दास के पदभार ग्रहण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंडी उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। मंडी समिति परिसर में करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में वह नजर नहीं आए। इस संबंध में मंडी अध्यक्ष दास ने कहा कि उन्होंने मंडी उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह को बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। संवाद

रुद्रपुर मंडी गेट पर भाजपा नेता की गाड़ी को झंडे दिखाते किसान।

रुद्रपुर मंडी गेट पर भाजपा नेता की गाड़ी को झंडे दिखाते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed