फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested for local candidate.

चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी के लिए लोगों ने निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
People protested for local candidate.
बाजपुर में बाहरी प्रत्याशियों के विरोध में जुलूस निकाले लोग। - फोटो : BAZPUR
कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों से स्थानीय कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाने के लिए जिला पंचायत के पूर्व सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा की अगुवाई में लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रविवार को अनाज मंडी समिति परिसर में बाजपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चीनी मिल रोड, मुख्य मार्ग से होकर श्री रामभवन धर्मशाला तक जुलूस निकाला। यहां हुई सभा में किंदा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दो पार्टियां बदलकर जनता के विश्वास को तोड़ा है। चुनाव में ऐसे लोगों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि स्थानीय प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह गिल ने स्थानीय प्रत्याशी के रूप में सुनीता टम्टा को टिकट देने की मांग की। इस दौरान किसान नेता अजीत प्रताप सिंह रंधावा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कोशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कांबोज, नरेंद्र सिंह चीमा, सन्नी निज्जर, सरजीत सिंह, विक्की, मंगत सिंह, साहब सिंह, मंगा सिंह, अजमेर सिंह, विक्रम विर्क, किरन, सुनीता, पुष्पा देवी आदि थे। संवाद फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
बाजपुर। स्थानीय प्रत्याशी के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा के जुलूस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। मुख्य मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के साथ पुलिस फोर्स रही। एएसपी चंद्र मोहन, सीओ वंदना वर्मा सहित अन्य अधिकारी कोतवाली में डेरा डाले रहे। संवाद

बाजपुर में जुलूस के साथ साथ पुलिस बल।

बाजपुर में जुलूस के साथ साथ पुलिस बल।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed