{"_id":"6b05d58cf490ac83030bd147","slug":"electricity-theft-will-now-be-curbed-and-line-losses-will-also-decrease-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-150111-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब बिजली चोरी पर लगेगी रोक, लाइन लॉस भी घटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब बिजली चोरी पर लगेगी रोक, लाइन लॉस भी घटेगा
Tue, 24 Nov 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय रुद्रपुर ने खस्ताहाल बिजली लाइनों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। पोल से मीटर तक बिछी पुरानी पीवीसी केबल को अब मजबूत आर्मर्ड केबल से बदला जाएगा। इससे बिजली चोरी पर रोक लगेगी, लाइन लॉस घटेगा और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
पहला काम उपखंड रुद्रपुर-2 के अधीन 33/11 केवी उपकेंद्र दानपुर से जुड़े विभिन्न 11 केवी फीडरों पर होगा। दूसरा काम उपखंड गदरपुर के अधीन 33/11 केवी उपकेंद्र दिनेशपुर से जुड़े फीडरों पर कराया जाएगा। तीसरा काम गदरपुर के ही 33/11 केवी उपकेंद्र जीआईएमएस से जुड़े फीडरों पर होगा। चौथा काम रुद्रपुर-2 के अधीन 33/11 केवी उपकेंद्र नवोदय से जुड़े फीडरों पर होगा। चारों जगह घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने वाली पीवीसी केबल को आर्मर्ड केबल में बदला जाएगा। लंबे समय से पुरानी केबल के कटने, झूलने और बार-बार खराब होने से उपभोक्ता परेशान थे। बारिश और आंधी में तो दिक्कत और बढ़ जाती थी। नई केबल लगने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। ऊर्जा निगम का मानना है कि आर्मर्ड केबल मजबूत होने के कारण आसानी से नहीं कटेगी और न ही इसमें छेड़छाड़ हो सकेगी।
आर्मर्ड केबल से फॉल्ट की घटनाएं कम होंगी और मरम्मत पर होने वाला खर्च भी घटेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। विभाग ने चारों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काम तय किए हैं ताकि काम तेजी से और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। -केके पंत, ईई, ऊर्जा निगम।