फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against inflation

महंगाई के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
People protested against inflation
सितारगंज के मुख्य चौराहे पर महंगाई के विरोध में पुतला फूंक प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
दिनेशपुर/सितारगंज। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर बाइक रखकर और सिलिंडर हाथ में लेकर शहर में जनाक्रोश रैली निकाली। उन्होंने सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरि मंदिर के सामने एकत्र हुए। वहां से बैलगाड़ी पर बाइक को रखकर और हाथ में सिलिंडर लेकर रैली निकाली। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहा सुभाष चौक पर पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेलगाम होती जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहां ममता हालदार, तारक बाछाड़, जेएन सरकार, रेखा रावत, नारायण हालदार, लक्ष्मी राय, आशुतोष राय, वरुण कपूर, मनु चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सितारगंज में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में मुख्य चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नगराध्यक्ष इस्त्याक अंसारी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, मुख्त्यार अंसारी, सचिन गंगवार, रणजीत सिंह राणा, रेहान अंसारी, इसराइल सिंह, ताबिर वारसी, वसीम मियां, इमरान अली आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed