फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against inflation.

महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
People protested against inflation.
खटीमा में ब्लॉक कार्यालय गेट के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस कार्यकर् - फोटो : KHATIMA
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सितारगंज रोड पर विकासखंड कार्यालय के आगे पुतला फूंककर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में महिलाएं विकासखंड कार्यालय पहुंचीं। महिलाएं हाथों में बैनर, पोस्टर एवं नारे लिखे होर्डिंग्स लिए हुई थीं। ब्लॉक सभागार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को हर मोड़ पर विफल बताया। कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा जनता से किए वायदे भूल चुकी है।
विज्ञापन

महंगाई आसमान छू रही है। युवा वर्ग बेरोजगार है। पेट्रोल, रसोई गैस, डीजल सहित रोजमर्रा की सामग्री में मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताया। अंत में ब्लॉक परिसर के आगे मुख्य मार्ग पर सरकार का पुतला फूंका। वहां राष्ट्रीय महासचिव परविंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, साधू सिंह नामधारी, उमेश सिंह राठौर, किशोरी देवी, लीला चंद, अनीसा बेगम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed