फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protest against the inflation.

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
People protest against the inflation.
रुद्रपुर/गदरपुर। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और कुंभ में कोरोना जांच घोटाले के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बहाने सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल और लवलेश सिंह की मौजूदगी में कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी से पदयात्रा निकाली। इसमें कांग्रेस के अलावा महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। पदयात्रा भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर खत्म हुई। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों, खाद्य तेल की कीमतों में उछाल, कोराना जांच घोटाले के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में नाकाम रही है। भाजपा की गलत नीतियों ने राज्य को 10 साल पीछे ढकेल दिया है। प्रदेश सचिव एडवोकेट नागेश त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि यदि गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल के दाम कम नहीं हुए तो पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करती थी। लेकिन इस सरकार के रहते करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है। वहां उत्तराखंड कांग्रेस कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नंदलाल, सुशील गावा, हरीश पनेरू, पुष्करराज जैन आदि थे।
इधर गदरपुर में तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने किए गए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से खेती की लागत काफी बढ़ गई है। यदि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी रवैया नहीं छोड़ा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। वहां जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया, जसपाल सिंह, सलविंदर सिंह कलसी, नैब सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह, सेवा सिंह आदि थे। (संवाद)
रस्से से ट्रैक्टर खींचकर किया प्रदर्शन
किच्छा/लालपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में लालपुर में किए गए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी को हर तरह से परेशान कर दिया है।
गरीब को मुफ्त में सिलिंडर देने वाली इस सरकार ने लोगों की जेब से नोट ही छीन लिए हैं। नरेश खुराना, नरेंद्र सिंह, राजू बठला, सुरेश ठुकराल किशन सेतिया, संजय कुमार आदि थे। इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय कुमार अरोरा ने बयान जारी कर केंद्र सरकार से जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को कम करने की मांग की है। (संवाद)
महंगाई के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर सितारगंज के किसानों का विरोध
सितारगंज। महंगाई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन में सितारगंज के किसानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। सितारगंज क्षेत्र के किसान नेता बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर बेतहाशा महंगाई के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत एवं पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान की मौजूदगी में प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में तराई के काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र से भारी तादाद में किसानों ने इसमें प्रतिभाग किया। प्रदर्शन में सितारगंज के अजविंदर सिंह, गुरदेव सिंह कठंगरी, कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह उत्तमनगर, काशीपुर के जितेंद्र सिंह जीतू आदि शामिल रहे। इधर, बिज्टी गांव में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ हाईवे किनारे ट्रैक्टर, बाइक और कार खड़ी कर विरोध जताया गया। वहां साहब सिंह बिज्टी, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, विक्रम सिंह, लवजीत सिंह, सर्वजीत सिंह आदि थे। (संवाद)
पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में काशीपुर में किसानों का धरना
काशीपुुर/जसपुर। पेट्रोलियम पदार्थों में की गई अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के विरोध में किसानों ने बाजपुर रोड पर चैती चौराहे के पास प्रदर्शन किया। पेट्रो पदार्थों की गई मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग के लिए किसानों ने धरना भी दिया।
बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान बाजपुर रोड पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता प्रताप सिंह विर्क ने कहा कि वर्तमान में डीजल की कीमत 90 रुपये पार हो चुकी है। डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। जबकि एमएसपी लागू न होने से फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है।
टीका सिंह सैनी ने कहा कि डीजल और पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। धरना देने वालों में किसान नेता बलजिंदर सिंह संधू, बलकार फौजी, कल्याण सिंह ढिल्लो, राजू छीना, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, हरदीप सिंह आदि थे।

जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने महंगाई के खिलाफ हल्दुआ टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर बढ़ाई गई कीमतें वापस लेने की मांग की। भाकियू सदस्यों ने जिला अध्यक्ष प्रेम सहोता के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक समय तक धरना-प्रदर्शन किया। वहां शीतल सिंह बड़वाल, जागीर सिंह, दीदार सिंह, मुख्तार सिंह, इंद्रपाल सिंह, राणा सिंह बंटी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed