फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Joy Over Chandrayan3 Sucessful Landing

Udham Singh Nagar News: चंदा मामा अब नहीं रहे दूर के

Thu, 24 Aug 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
People Joy Over Chandrayan3 Sucessful Landing
बाजपुर के गांव चकरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग देखते ब
- युवा बोले देशवासियों के लिए गर्व की है बात
विज्ञापन


अब दूर के नहीं चंदा मामा, देश के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया कमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/काशीपुर। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक पहुंचकर भारत ने इतिहास रच दिया है। शाम पौने छह बजे से ही लोग टीवी के आगे बैठकर इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए उत्सुक दिखे। बुधवार शाम करीब छह बजकर तीन मिनट पर जैसे ही चंद्रयान ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की हर कोई खुशी से झूम उठा। हर किसी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। लोगों ने कहा कि आज वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि भारत विश्व गुरु है।

सोशल मीडिया पर वैज्ञानिकों की सराहना

इसरो के चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही शहरवासी खुशी में झूम उठे।लोग इसरो की सफलता पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दे रहे हैं। साथ ही चंद्रयान 3 की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। लोग टीवी पर चंद्रयान 3 की सफलता का वह दृश्य अपने आंखों के साथ अपने मोबाइल कैमरों में भी रिकॉर्ड करने से नहीं चूके।
विज्ञापन




---

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों और देश वासियाें को शुभकामनाएं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।- राहुल गुप्ता, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। हम सभी को अपने देश फक्र करना चाहिए। देश इसी तरह तरक्की करता रहे। - मुस्कान, रुद्रपुर।
देश के वैज्ञानिकों ने सचमुच कमाल कर दिखाया है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। हमारे देश के लिए यह एक ऐतिहासिक सफलता है। - नीतिन मक्कड़, रुद्रपुर।
मिशन चंद्रयान-3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सफलता है। यह एक ऐतिहासिक घटना है। इससे विश्व में भारत का कद और मान निश्चित रूप से बढ़ा है। - प्रेरणा सती।
- आज गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। भारत के लिए यह सच में बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। - पवन जोशी, काशीपुर
- चंद्रयान 3 ने चांद पर उतर कर सफलता हासिल की है। इस पर खुशी महसूस कर रहा हूं। देश की इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। - हर्ष, काशीपुर

- इसरो की मेहनत रंग लाई है। चंद्रयान 3 का सफल चांद पर उतरने का श्रेय हमारे देश के वैज्ञानिकों को जाता है। मैं काफी उत्साहित हूं। - सबिया, काशीपुर

- हमारे देश के वैज्ञानिकों ने हमें गर्व का अवसर प्रदान किया है। इस सफलता का पूरा श्रेय देश के वैज्ञानिकों को जाता है। यह उपलब्धि सबके लिए प्रेरणा है। - याचिका, काशीपुर
----


भाजपाई और व्यापारियों ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

रुद्रपुर। चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बाटा चौक पर आतिशबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। वहां भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, राजकुमार खनिजो, धर्म सिंह कोली, देव शर्मा, गोविंद शर्मा, सचिन पाठक आदि थे। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय में भी जश्न मनाया गया। विधायक ने सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी।

---
स्कूल में हुआ लाइव प्रसारण
लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल में भारतीय मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं और शिक्षकों कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर जिज्ञासा रही। वहां पर सुरेंद्र गिरधर, नीलम धंजू, विजय गिरधर, पंकज लोहनी, मृदुला गिरधर, जसविंदर कौर, गीता आनंद मौजूद रहे। जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों टीवी पर टकटकी लगाकर मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को देखा।
------ ---- पंतनगर।
चंद्रयान की लैंडिंग पर जवाहरनगर गोलगेट में डीएन जोशी, जवाहर नगर नगला में भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, शांतिपुरी नंबर दो ढाकानी में भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिठाई बांटी। वहां डीएन जोशी, केदार दत्त जोशी, कमल भट्ट आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


काशीपुर
काशीपुर। एमपी चौक पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग पर भाजपाइयों ने तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जय के उद्घोष से बाजार को गुंजायमान कर दिया। यहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गुरविंदर चंडोक, महेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, रवि पाल, लविश अरोरा, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल आदि थे। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा और सचिव भास्कर त्यागी ने चंद्रयान 3 की पूरी टीम को बधाई दी।
---
गदरपुर :-
गदरपुर। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर गदरपुर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। एसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधन ने बच्चों के साथ मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहां प्रबंधक डीप सिंह, प्रधानाचार्य गुरविंदर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, उमेश चौहान, प्रदीप जौहरी, राजकुमार सुखीजा आदि थे। संवाद
---
शक्तिफार्म :-

शक्तिफार्म। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, संजय बछाड़, विजय बागला, रवि मजूमदार, अशोक मंडल, विक्रम भंडारी, उत्तम दास आदि ने मिठाई बांटी। संवाद
---
खटीमा :-

खटीमा। चंद्रयान3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग पर भाजपा ने खटीमा के मुख्य चौक पर आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि इससे देश के विकास के रास्ते खुलेंगे। वहां मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खरायत, सतीश गोयल, रमेश जोशी, अंजू देवी, रेनू भंडारी, शशांक बिष्ट, प्रमोद गडकोटी, गुड्डू टम्टा आदि थे। संवाद
------
जसपुर :-

जसपुर। जसपुर में भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल कर सुभाष चौक पर मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग से देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है। वहां खड़क सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, अशोक प्रजापति, महेश प्रजापति, महेंद्र कश्यप, आशीष चौबे, अनीता पवार, नीलकमल शर्मा आदि थे। संवाद

------
किच्छा

किच्छा। मिशन चंद्रयान3 के लाइव प्रसारण के लिए व्यापार मंडल ने बड़ी स्क्रीन लगाई। व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा ने कहा कि यह सफलता हमारे देश के लिए गौरव की बात है। बाद में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। इससे काफी यातायात बाधित हुआ। मौके पर रमेश नारंग, तिलक जुनेजा, नितिन फुटेला, सुमित तनेजा, संजय अरोरा, उमेश अग्रवाल, राकेश खन्ना, आफताब अहमद आदि थे।

बाजपुर के गांव चकरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग देखते ब

बाजपुर के गांव चकरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग देखते ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed