फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people gathered in fair

हथकरघा प्रदर्शनी में सैलानियों का मेला

Mon, 01 Jan 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
people gathered in fair
घ्‍ार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद ने डिजाइन सेंटर में हथकरघा वस्त्रों एवं हस्त शिल्प वस्तुओं की अंतर राज्यीय प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पिथौरागढ़, अल्मोडा, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, ज्वालापुर, रुड़की, देहरादून, जम्मू कश्मीर, यूपी के बनारस, फिरोजाबाद, खुर्जा, बुलंदशहर, नगीना, मुरादाबाद शहरों के विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। उद्योग विभाग के सलाहकार पूर्व डिप्टी डायरेक्टर फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ के स्टॉल में कालीन, थुलमा, ऊनी शॉल व चादरे, हाथ से बने बैग, नगीना के स्टॉल में घरेलू सजावटी कला की वस्तुएं, बनारस के स्टॉल में बनारसी साड़ियां, सूट, ज्वालापुर के स्टॉल में जूते चप्पलें, कश्मीर के स्टॉल में ऊनी सूट, शॉल, रुड़की के स्टॉल में लोई, बेड सीट, भदोई के स्टॉल में कालीन, ऊधम सिंह नगर के मानपुर महिला समूह के स्टॉल में अचार व मुरब्बा, शक्ति फार्म के स्टॉल में घरेलू सजावटी सामान व मूर्तियां आदि हैं। प्रदर्शनी में स्थानीय खरीदारों के अलावा रामनगर के कार्बेट पार्क और पर्वतीय क्षेत्र से लौट रहे सैलानी खरीददारों की संख्या अधिक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed