फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People frightened by the roar of the leopard and the roar of the tiger.

Udham Singh Nagar News: तेंदुए की गुर्राहट और बाघ की दहाड़ से सहमे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
People frightened by the roar of the leopard and the roar of the tiger.
खटीमा। जंगलों से सटे नौगवांनाथ, बूढ़ाबाग, चकरपुर, चटिया और आलाविर्दी गांवों में इन दिनों बाघ और तेंदुओं की दहशत से ग्रामीण सहमे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नौगवांनाथ के ग्राम प्रधान मदन सिंह राणा ने कहा कि गांव में आए दिन तेंदुए से जान का खतरा बना हुआ है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी डरे हुए हैं। मदन ने बताया कि नौगवांनाथ में पिछले दिनों तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बनाया। वहीं आलाविर्दी गांव में दो बछड़ों को भी तेंदुए ने मार दिया। पिछले दिनों बूढ़ाबाग गांव में एक तेंदुआ राहगीरों पर झपटा था।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में आलाविर्दी की ग्राम प्रधान मंजू देवी, छिनकी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र रावत, कमला देवी, कल्पना देवी, मीना देवी, उमेश चंद, शिवा राणा, कमलेश चंद, विनोद चंद, नरेश चंद, विनोद चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed