{"_id":"687554807828739ce8086f09","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-127244-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंधड़ ने गिराए पोल और पेड़, 50 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंधड़ ने गिराए पोल और पेड़, 50 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट
Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंधड़ से बिजली की लाइनों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से 5.8 किमी लंबी लाइन और 42 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जयनगर, कल्यानपुर, फुलसुंगा, दानपुर क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी ने बगैर बिजली के रात काटी। करीब 14 घंटे बाद इन इलाकों की बिजली बहाल हुई।
रविवार की रात करीब दस बजे से तेज अंधड़ के बीच बिजली गुल हो गई। जयनगर 1, 2, 3, 4, 5 के साथ ही कल्यानपुर, गंगापुर फुलसुंगा, मलसी, रामनगर, भमरौला के साथ ही दानपुर क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही।
बिजली न होने से लोगों ने दिक्कतों का सामना किया। भीषण गर्मी में जैसे-तैसे रात काटी। बिजली न होने से लोगों के एसी, कूलर नहीं चल पाए।
सोमवार सुबह तक इन्वर्टर भी ठप हो गए। लोग पंखे से भी महरूम हो गए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मटकोटा सब डिवीजन के उपखंड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ गिरने से लाइनें टूट गई थी। पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। लाइनों की अस्थायी तौर पर मरम्मत कर दी गई है।