फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people face the problems.

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट पर गरजे अधिवक्ता

Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
रुद्रपुर। यूसीसी में शादी और वसीयत पंजीकरण कार्य से अलग रखने को लेकर आंदोलित अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों के समर्थन में जिलेभर की बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलित अधिवक्ताओं के साथ कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर यूसीसी पोर्टल से सीएससी को हटाकर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का पोर्टल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन सहित जिलेभर की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक कार्य बहिष्कार कर एआईजी स्टांप कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
विज्ञापन

उन्होंने सभा कर कहा कि सरकार ने यूसीसी पोर्टल में उनके स्थान पर सीएससी का पोर्टल बनाया है। इसका पूरे उत्तराखंड में विरोध हो रहा है। सभी अधिवक्ता लगातार सरकार से यूसीसी पोर्टल से सीएससी को हटाकर अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों का पोर्टल बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिनों से तहसीलों में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का धरना प्रदर्शन जारी है लेकिन अभी तक सरकार के किसी भी प्रतिनिधि व प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी है। इसको लेकर लगातार अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ओसी कलक्ट्रेट गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा।

वहां पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, जसपुर बार अध्यक्ष सुंदर पाल सिंह, काशीपुर बार अध्यक्ष अवधेश चौबे, बाजपुर बार अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, खटीमा बार अध्यक्ष सूरज राणा, सितारगंज बार अध्यक्ष दयानंद सिंह, गदरपुर बार अध्यक्ष मदन लाल अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed